खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:

लखनऊ: इज़राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, बैठक में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों को दोबारा अलर्ट जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को तुरंत रोका जा सके।

लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर भी पुलिस सतर्क है, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन हाई अलर्ट जारी रखा गया है।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: