जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:

महराजगंज | बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित लेहरा दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी रविवार की दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे। इस दौरान लेहड़ा दुर्गा माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

उन्होंने दर्शनार्थियों से अपील की कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि मेले में रखे गए डस्टबिन का ही उपयोग करें। साथ ही उन्होंने मंदिर और मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को किसी भी अप्रिय घटना तथा अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    • March 24, 2026

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक बिल ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर…

    Continue reading
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को समग्र स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक:
    गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार, इच्छामृत्यु के बाद 6 लोगों को जीवनदान:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाले का आरोप, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:
    देशभर में पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं, HPCL ने अफवाहों से बचने की दी सलाह:
    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB: