काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया। हालांकि, उन्होंने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनके आरक्षण के अधिकार को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा जैसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। ऐसे में बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को अत्यंत दिव्य बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यहां मातृशक्ति से आशीर्वाद लेने आए हैं।






