बृजमनगंज में युवक के साथ बेरहमी, गर्म तेल से जलाने और चेन छीनने का आरोप:

महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी युवक ने मारपीट, जलाकर हत्या के प्रयास, लूट और बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रवि कुमार पुत्र प्रमोद ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित रवि कुमार के अनुसार, वह दिनांक 16 मई 2026 की रात लगभग 12 बजे बृजमनगंज नगर पंचायत के नरायनपुर टोला निवासी शंकर के यहां भंडारी के रूप में खाना बनाने गया था। उसने बताया कि अधिकांश खाना पहले ही तैयार हो चुका था, केवल कुछ पूड़ियां बनानी बाकी थीं। इसी दौरान तेल गर्म कर पूड़ी तैयार करते समय शंकर के रिश्तेदार बताए जा रहे विक्की पुत्र जवाहिर, विनय, अंकित तथा आशुतोष पुत्र महेंद्र ने कथित रूप से उसे जबरन पकड़ लिया।

प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की तथा गर्म तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए, जहां कथित तौर पर अवैध असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP56AJ2711 (बजाज CT 100) उठा ले गए। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

रवि कुमार ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना स्थानीय थाने पर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने स्वयं को डरा और सहमा हुआ बताते हुए अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने तथा थानाध्यक्ष बृजमनगंज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

  • Related Posts

    चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, कृष्ण मोहन को मिली अहम जिम्मेदारी:
    • July 6, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद श्री राम…

    Continue reading
    अयोध्या राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, पवन खेड़ा का भाजपा-आरएसएस पर हमला:
    • July 6, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई भी की है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट! 30 शहरों में बारिश, 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी:
    चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, कृष्ण मोहन को मिली अहम जिम्मेदारी:
    अयोध्या राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, पवन खेड़ा का भाजपा-आरएसएस पर हमला:
    2027 चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी:
    कानपुर देहात-10 साल के बच्चे की पिटाई, विरोध करने पर परिवार को मिली धमकी: