नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:

लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या फिर कोई हादसा। पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

56 वर्षीय नानकदीन भुर्जी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम से एक संगठन की स्थापना भी की थी, जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित नए विधायक निवास की है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि उस समय वे प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिर गए हैं। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही पता चला कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नानकदीन भुर्जी को मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ तस्वीर

उन्होंने कहा कि नानकदीन भुर्जी 7वीं मंजिल से कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। नानकदीन भुर्जी लखनऊ के मदेयगंज (खदरा) क्षेत्र के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, दो बेटे उत्तम और शनि तथा एक बेटी हैं। उनके तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है।

  • Related Posts

    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    • July 28, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में स्पष्ट किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने…

    Continue reading
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    • July 27, 2026

    गाज़ियाबाद के विजय नगर थाने में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सत्यम पंडित के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार: