एक साथ 12 IPS अफसरों के तबादले, योगी सरकार का बड़ा फैसला:

योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है, जिनमें 11 अधिकारी अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं।

इन अधिकारियों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के 2 अफसर शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2019 बैच के आईपीएस सागर जैन को एसपी ग्रामीण सहारनपुर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनाती दी गई है। खास बात यह है कि उन्होंने 6 साल में 30 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं।

12 IPS अफसरों के तबादले, देखिए

गोंडा पूर्वी में तैनात मनोज रावत को संभल में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। वहीं, आयुष विक्रम को मेरठ से बहराइच भेजा गया है, जहां उन्हें एएसपी नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राजकुमार मीणा को एसीपी प्रयागराज से एएसपी (नक्सल) मिर्जापुर भेजा गया है। वह 2018 में आईपीएस भारती मीणा से शादी को लेकर भी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने शगुन में सिर्फ एक रुपया लिया था।

शासन ने इसके साथ ही 35 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए हैं। इनमें अधिकतर वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है।

यूपी में 12 IPS अधिकारियों के तबादले:
प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस-आरआर-2019 बैच के सागर जैन को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।

आईपीएस-आरआर-2020 बैच के मनोज कुमार रावत को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संभल भेजा गया है, जबकि आयुष विक्रम सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच तैनात किया गया है।

आईपीएस-आरआर-2022 बैच के विनायक गोपाल भोसले को सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ, अंतरिक्ष जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बुलंदशहर, ट्विंकल जैन को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा लिपि नागायच को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाया गया है।

इसी क्रम में राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) मिर्जापुर, ऋषभ रूणवाल को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सोनभद्र, आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक संभल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) प्रतापगढ़, डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन तथा मयंक पाठक को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर तैनात किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षको के तबादले:



  • Related Posts

    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    • May 19, 2026

    महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर अदरौना में 14 मई 2026 को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार…

    Continue reading
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    • May 19, 2026

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष Raghuraj Pratap Singh उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: