पानी की टंकी पर ड्यूटी बनी काल, 27 वर्षीय ऑपरेटर की करंट से मौत:

सिद्धार्थनगर, यूपी | इटवा थाना क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव के जल निगम विभाग की पानी की टंकी पर तैनात ऑपरेटर साहुल यादव, पुत्र राम संवारे, उम्र 27 वर्ष की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे पानी की टंकी पर मोटर चालू करते समय वहां एक विषैला सांप आ गया। सांप को देखकर वह भागकर सुरक्षित जगह पर जा रहे थे। उनके हाथ में सरिया था, जो हाईटेंशन तार से स्पर्श कर गया और वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद साहुल यादव अचेत हो गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं—1 लड़का और 2 लड़कियां। उनकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने जल निगम और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईटेंशन तार नीचे है और टंकी पर सुरक्षा के कोई इंतजाम या सेफ्टी उपकरण नहीं थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और तीनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

News Reported by : Pulkit Agrahari

  • Related Posts

    शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त रुख:
    • September 1, 2026

    SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले…

    Continue reading
    नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 1,003:
    • September 1, 2026

    नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की टंकी पर ड्यूटी बनी काल, 27 वर्षीय ऑपरेटर की करंट से मौत:
    नेपाल को भारत की मदद पर संसद में बोले PM बालेन शाह, थैंक्यू इंडिया:
    नेपाल में भीषण बाढ़, पीड़ितों के बीच मदद लेकर पहुंचे सोनू सूद:
    CM योगी ने दिया आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 7 हजार की बढ़ोतरी:
    शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त रुख: