महराजगंज, बृजमनगंज | महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ (PPS) और क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृजमनगंज पुलिस को यह सफलता मिली।
मामले में वादी विनोद चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी, निवासी ग्राम वचगंगपुर टोला चरनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की लिखित तहरीर पर 9 सितंबर 2026 को थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की जांच और चोरी के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू, अजय कुमार पाल, रविकान्त यादव और मिथलेश यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 31 अगस्त 2026 की रात वादी के निर्माणाधीन धर्मकांटा से एक सोलर पैनल और एक जनरेटर चोरी किया था। चोरी करने के बाद दोनों सामान को नारायणपुर और राजनगर के बीच संजय यादव के ईंट भट्ठे के बगल स्थित एक खाली सुनसान घर में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी 10 सितंबर 2026 की रात चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीब 4:15 बजे चारों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरि, निवासी ग्राम वैसार टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष।
2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेन्द्र पाल, निवासी ग्राम वैसार टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 24 वर्ष।
3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी ग्राम बरगाहपुर टोला पालजोत, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 19 वर्ष।
4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव, निवासी ग्राम बरडाड टोला शिवकोट, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष
शैक्षिक योग्यता:
अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू — कक्षा 12वीं
अजय कुमार पाल — कक्षा 10वीं
रविकान्त यादव — कक्षा 10वीं
मिथलेश यादव उर्फ नेता — कक्षा 8वीं
बरामदगी:
एक अदद जनरेटर, एक अदद सोलर पैनल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 दीपक यादव
हे0का0 वेद प्रकाश यादव
का0 अखिलेश यादव
का0 सचिन यादव
का0 मंगल शंकर तिवारी





