बृजमनगंज में FD पर 20 हजार की सीमा से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित उप डाकघर में कार्यरत महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अभिकर्ताओं का आरोप है कि उप डाकघर के SPM द्वारा उन्हें मौखिक रूप से निर्देश दिया गया है कि 20,000 रुपये से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नहीं किया जाएगा। इस कथित रोक को लेकर अभिकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

मामले को लेकर अभिकर्ता संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष गौरव जायसवाल के नेतृत्व में समस्त महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक, प्रवर डाकघर, गोरखपुर मंडल को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय डाक अधीक्षक एवं उप डाक अधीक्षक, गोरखपुर मंडल को भी दी गई है।

अभिकर्ताओं ने अपने पत्र में कहा है कि बृजमनगंज उप डाकघर के सभी अभिकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट से उप डाकघर की आय और बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन SPM द्वारा बताया गया कि सभी महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं के अंडर में 20,000 रुपये से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं किया जाएगा। अभिकर्ताओं का कहना है कि अचानक लगाए गए इस नए नियम से उनके रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में अभिकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया है कि विगत कई महीनों से उनका कार्य बाधित है। उनका कहना है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ डाकघर के बिजनेस को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में FD पर सीमा निर्धारित किए जाने से जहां उनके आय के स्रोत पर असर पड़ रहा है, वहीं डाक विभाग के बिजनेस में भी कमी आ रही है।

अभिकर्ता संघ ने वरिष्ठ डाक अधिकारी से मांग की है कि 20,000 रुपये से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट करने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि वे अपना कार्य निर्बाध रूप से जारी रख सकें और डाक विभाग के विकास में अपना योगदान देते रहें।

प्रार्थना पत्र पर अभिकर्ताओं के रूप में सुनीता, प्रियंका, गौरव, धनुषधारी, संदीप, R.K. Verma सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

  • Related Posts

    चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस को मिली सफलता:
    • September 10, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज | महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Continue reading
    मायावती का डबल एक्शन! अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी राजनीति, आकाश आनंद हुए बसपा से बाहर:
    • September 10, 2026

    बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इस पूरे मामले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में FD पर 20 हजार की सीमा से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार:
    13-14 सितंबर को भारत मंडपम में BRICS समिट, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
    चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस को मिली सफलता:
    Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजी जिज्ञासा की आवाज, छात्रों ने लिया प्रश्न पूछने का संकल्प: