महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम:

बृजमनगंज (महराजगंज)। इलाके के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला और धानी पुलिस चौकी को सूचना दी। मृतक की पहचान दूरविजय (42 वर्ष) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम उसकी, थाना उसका बाजार, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, दूरविजय करीब चार दिन पहले घर पर किसी बात से नाराज होकर कहीं चले गए थे। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलते ही धानी चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में FD पर 20 हजार की सीमा से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार:
    • September 11, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित उप डाकघर में कार्यरत महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अभिकर्ताओं का आरोप है…

    Continue reading
    चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस को मिली सफलता:
    • September 10, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज | महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम:
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    BRICS सत्र में PM मोदी ने उठाई ग्लोबल साउथ की आवाज, वैश्विक फैसलों में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग: