गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:

लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू ने कहा कि सभी गरीब परिवार के बच्चों को तत्काल हिटलर व्यवस्था से हटाया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड को एजेंसी मालिक द्वारा जो गालियां और जाति सूचक शब्द दिए गए, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि ठेकेदार की रिकॉर्डिंग की जांच की जाए। साथ ही, कुलपति आवास पर जाकर पत्थर फेंकने जैसी भाषा की भी जांच किए जाने की मांग की गई।

इसके अलावा उन्होंने गार्डों की मोटी वर्दी को हल्का किए जाने की बात भी रखी।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव अतुल शुक्ला, NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, सतीश गुप्ता, अक्षत पांडे, प्रभात राज यादव, हरीश मिश्रा बॉक्सर, प्रिंस प्रकाश, शुभम खरवार, राणा सुधांशु, आयुष पाठक, प्रेम प्रकाश यादव, अजीतेन्द्र यादव, अनादि सहित सैकड़ों छात्रों ने आंदोलन में हिस्सा लिया और प्रदर्शन को आगे बढ़ाया।

  • Related Posts

    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजी जिज्ञासा की आवाज, छात्रों ने लिया प्रश्न पूछने का संकल्प:
    • September 10, 2026

    लखनऊ, 09 सितम्बर 2026 | लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को विभागीय परिसर में ‘जिज्ञासा यज्ञ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: