मुंबई में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, 12 पुलिस टीमें जांच में जुटीं:

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता को गोली नहीं लगी है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में उनकी सुरक्षा को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं बताई गई है। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन बदमाशों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाईं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बीएमडब्ल्यू कार भीड़ के बीच धीमी रफ्तार से गुजरती दिखाई दे रही है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते और सेल्फी लेते नजर आते हैं। तभी अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 12 टीमें लगाई हैं। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ:

जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी जुहू थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम के एक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू का नाम लिखा गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

‘फोन करके समझाया था, लेकिन…’ पोस्ट में क्या लिखा?

फेसबुक पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, “जय महाकाल… जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को। जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं।” पोस्ट में आगे दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी उनकी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला निशाना वह होगा। फिलहाल, मुंबई पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की सत्यता और घटना के पीछे की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश:
    • October 18, 2026

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के…

    Continue reading
    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *