लखनऊ: आज समाजवादी छात्र सभा लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या 1 पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती हर्ष के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और नौजवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेत्री सुश्री पूजा शुक्ला जी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह हम छात्र-नौजवानों के आदर्श हैं और समाजवादी सरकार बनने पर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल होगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजवादी छात्र सभा लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने भगत सिंह जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अभिषेक श्रीवास्तव बाबू जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया। वहीं, छात्र नेता विपुल यादव ने छात्र हितों में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव अक्षय यादव, इकाई उपाध्यक्ष शिवा जी यादव, छात्र नेता तौकिल गाजी, प्रदेश सचिव अक्षय वर्मा, रूस्तम यादव, छात्र नेता प्रेम प्रकाश यादव, महानगर अध्यक्ष जावेद अली, इकाई अध्यक्ष अभीत, सतीश गुप्ता, जतिन यादव, विशाल पटेल, रोहित कुमार, प्रभात राज यादव, आशु मौर्या, आकाश मिश्रा, हिमांशु यादव, अखिलेश, मुजीब खान, अखिल, अभय राज यादव, नीतीश, अर्जुन, प्रियांशु यादव, संतोष रावत, मुजीब खान, प्रियांशु पांडे, सचिन, अंबुज, सूरज वर्मा, शैलेन्द्र, अभिजीत समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।
















































