देश के दुश्मन कौन हैं, यह पता लगाना सरकार का काम है, बोले राशिद अल्वी:

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर देश के दुश्मनों की पहचान करने की जिम्मेदारी भी जनता को ही निभानी है, तो फिर सरकार क्या करेगी? उन्होंने कहा कि देश की खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सेना सरकार के पास हैं, इसलिए देश के दुश्मनों की पहचान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

राशिद अल्वी ने कहा कि बीजेपी के नेता खुद दावा करते हैं कि देश में कई ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो देश के दुश्मन हैं। ऐसे में सरकार को उन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वे कौन हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सभी लोग देशभक्त हैं।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    अखिलेश यादव को रावण दिखाने वाले AI वीडियो पर विवाद, सपा प्रमुख ने जताई नाराजगी:
    • October 20, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर AI तकनीक के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत…

    Continue reading
    2027 में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं नंदलाल राय, हत्या के मामले में सजा पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक:
    • October 19, 2026

    हाई कोर्ट: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तमाम नेता टिकट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *