गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 35 घंटे तक चली मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 276 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना बुधवार तक जारी रही। द्वितीय वरीयता के मतों की गणना के चलते आखिरी समय तक मुकाबले में रोमांच बना रहा।
मतगणना के दौरान कुल 14 प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया गया। इसके बाद उनके मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई और नियमानुसार संबंधित प्रत्याशियों के मतों में उन्हें जोड़ा गया। इसी प्रक्रिया के चलते भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प बना रहा।
मतगणना के एक चरण में ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त 901 मतों तक पहुंच गई थी, जो बाद में घटकर 880 मतों पर आ गई। इसके बाद संजयन के मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों की गणना पर भी सबकी निगाहें टिकी रहीं। आखिरकार, करीब 35 घंटे की लंबी मतगणना पूरी होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी ने 276 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना लगातार करीब 35 घंटे तक चली। पूरी प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अब निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा किया जाना बाकी है।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में ध्रुव त्रिपाठी ने 276 मतों से जीत दर्ज की है, जबकि आधिकारिक परिणाम की घोषणा का इंतजार है।

















































