राजाजीपुरम के सपना कॉलोनी की घटना

मामले की जांच में मौके पर ग्लव्स और बिरयानी मिले हैं, कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया गया था, तालकटोरा थाने में अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

राजाजीपुरम के सपना काॅलोनी की गली में मंगलवार सुबह पांच कुत्ते मृत पाए गए, वहीं, पांच अन्य गंभीर अवस्था में मिले, सभी को बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया था,‌ गंभीर रूप से बीमार कुत्तों को गोमतीनगर स्थित नगर निगम के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तालकटोरा थाने में सपना कॉलोनी में रहने वाले गौरव जुनेजा ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सपना काॅलोनी में अज्ञात व्यक्ति ने बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को दिया है, यह किसने किया, इसके बारे में जानकारी की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं,‌ मौके से बिरयानी और ग्लव्स मिले हैं, नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, गौरव का कहना है कि मंगलवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो मृत पड़े कुत्तों को देखकर नगर निगम को सूचना दी, पुलिस भी बुलाई गई, छानबीन के दौरान सड़क पर ही जगह जगह जहरीला पदार्थ रखा था, पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पशु चिकित्साधिकारी की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए,‌ अस्पताल में भर्ती पांचों कुत्तों की हालत नाजुक बताई जा रही है, इंस्पेक्टर ने बताया कि यह घटना साजिश के तहत की गई है या इसके पीछे कोई और रहस्य है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है, साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

कुत्तों को खाना खिलाते हैं लोग शहर के अलग अलग इलाकों में कई पशु प्रेमी हैं, जो रात में कुत्तों को खाना खिलाते हैं, रात के समय स्कूटी से खाना लेकर जगह जगह सड़क किनारे कुत्तों को खाना परोसा जाता है, कई बार स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पशु प्रेमी अपना काम करते रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग…

    Continue reading
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में:
    • May 5, 2026

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाराज है। हार्दिक पांड्या, यशस्वी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: