महराजगंज में अपहरण कांड का खुलासाः कोतवाली पुलिस ने युवती को किया बरामद आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज में कोतवाली पुलिस ने एक अपहरण मामले में बुधवार को सफलता हासिल की है, पुलिस ने अपहृता सुकन्या साहनी को दिवानी कचहरी गेट के पास से बरामद कर लिया है, साथ ही आरोपी सूरज साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की, 10 जून 2025 को दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस टीम ने अपहृता सुकन्या साहनी को सकुशल बरामद किया, सुकन्या करमहा टोला, भीखमपुर की रहने वाली है।

मौके से ही पुलिस ने आरोपी सूरज साहनी को गिरफ्तार कर लिया, सूरज सतगुरू बड़का टोला, थाना पनियरा का निवासी है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से रिमांड लेकर उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार यादव, कांस्टेबल अमरेश यादव और महिला कांस्टेबल रंजना गौड़ की टीम शामिल थी, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: