मोदी सरकार के 11 वर्ष विकास, गरीब कल्याण का प्रतीक

मोदी सरकार के 11 वर्ष विकास, सुशासन और गरीब कल्याण का प्रतीक :-

महराजगंज ; शहर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य लालजी निर्मल की अगुवाई में बैठक हुई, उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व वाली सरकार विकास और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है।

लालजी निर्मल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक बन चुके हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी, उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से 10-11 जून को प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी, 12-14 जून को विकसित भारत संकल्प सभा, 15-17 जून को पंचायत चौपाल, 17-21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास को गति दी है। इस दौरान जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिला महामंत्री राजेश यादव, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: