अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में 2 लोग बचेः एक यात्री रमेश विश्वास कुमार की तस्वीर आई सामने, चलते हुए नजर आए; कहा- ये करिश्मे से कम नहीं

अहमदाबाद प्लेन हादसे में दो व्यक्ति जिंदा बचे हैं, एक अस्पताल में भर्ती है,उनकी डिटेल सामने नहीं आई है, जबकि दूसरे घायल यात्री रमेश विश्वास कुमार का वीडियो सामने आया है, रमेश ने बताया कि मैं प्लेन की 11A पर बैठे थे, वह घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं, विश्वास के चेहरे पर जख्म हैं और वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।

प्लेन फट गया, मेरा बचना करिश्मे से कम नहीं -गंभीर घायल रमेश ने बताया-”

टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया, मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी, प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे, मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया, मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था, प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई, इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे, बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे, दो यात्री जीवित बचे हैं, 240 लोगों की मौत हुई है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं, जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं, हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: