इजरायल और ईरान की जंग ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है, दोनों ओर से अंधाधुंध हमले जारी हैं, इस बीच ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग शुरू करने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ खुलकर हल्ला बोला है।
नेतन्याहू ने ईरान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि ये तो अभी सिर्फ शुरुआत है, अभी और तबाही मचनी बाकी है, बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, हमारा मकसद इजरायल के अस्तित्व के समक्ष बने ईरान के खतरे को खत्म करना है, इस ऑपरेशन को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक इस खतरे को जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाता।



















































