आनंदनगर जंक्शन का आधुनिकीकरणः अमृत भारत योजना के तहत 10.28 करोड़ का काम जारी, अप्रैल 2025 तक होगा पूरा

संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप :

बृजमनगंज (महराजगंज):
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी बाजार इलाके में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतका की पहचान ज्योति (पत्नी रिंकू) के रूप में हुई है, घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

रात में सोने गई, सुबह संदिग्ध हालत में मिली :

परिवार वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 9 बजे सभी लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए, मृतका ज्योति अपने कमरे में सोने गई जबकि उसके पति रिंकू ने बताया वह बरामदे में जाकर सो गया।

सुबह जब रिंकू की नींद खुली, तो वह कमरे में गया और देखा कि ज्योति बेड पर संदिग्ध हालत में पड़ी है, उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया, कुछ ही देर में आसपास के लोग भी जुट गए और धानी पुलिस चौकी को सूचना दी गई।

पति का बयान और परिजनों का आरोप :
पुलिस पूछताछ में पति रिंकू ने बताया, “मेरी शादी को एक साल भी नहीं हुआ है, रात में ज्योति अपने कमरे में सोने गई थी और मैं बरामदे में सो गया, सुबह उठने पर देखा कि वह बेहोश है।

वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही दंपति के बीच अनबन चल रही थी, अक्सर झगड़े हुआ करते थे, मायके वालों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और इसके पीछे उसका पति ही जिम्मेदार है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच :
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि :
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: