अमेठी में SDM को गाड़ी से खींचा गर्दन पकड़ी: तहसीलदार-लेखपाल को भी पीटा, गाड़ियां तोड़ीं – सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गए थे

अमेठी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया, महिलाओं ने एसडीएम को गाड़ी से खींच लिया, उनकी गर्दन पकड़ ली, दबंगों ने सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, इसमें एसडीएम प्रीति तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री और लेखपाल सिराज को गंभीर चोटें आई हैं।

हालात ऐसे बन गए कि एसडीएम और राजस्व टीम को जान बचाकर भागना पड़ा,‌ राजस्व टीम माधोपुर गांव के भोलानाथ सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स गौरीगंज थाने में मौजूद है, स्थानीय प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है, घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर वार्ड की है।

तस्वीर देखे :

एसडीएम के अलावा तहसीलदार और लेखपाल को भी पीटा।

महिलाएं एसडीएम के साथ हाथापाई कर रही है

आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है :-
माधोपुर गांव में रहने वाले भोलानाथ सिंह के खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिन शेड रखकर रास्ता बंद कर दिया गया था, कई बार शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, टीम में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद शामिल थे।

जैसे ही टीम ने टिन शेड हटाना शुरू किया, दबंगों ने टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, इसमें नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी और लेखपाल सिराज को चोटें आई, वहीं शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद राजस्व टीम बड़ी मुश्किल से थाने पहुंच पाई।

SDM को गाड़ी से खींचा, गर्दन पकड़ी :-
हमलावरों ने सरकारी गाडियों में भी जमकर तोड़फोड़ की, एसडीएम प्रीति तिवारी को भी चोटें आई हैं, गांव की महिलाओं ने उनको गाड़ी से बाहर खींच लिया, जमकर अभद्रता करती रही, उनकी गर्दन पकड़ ली, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उनको महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया।

हमले के बाद पूरी राजस्व टीम कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की, सूचना मिलते ही एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह समेत जामो, मुंशीगंज और महिला थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

यह है शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह, जिनका इस विवाद में सर फट गया।

जमीन को लेकर है पूरा झगड़ा :-
भोलानाथ सिंह फर्टिलाइजर के व्यवसायी हैं, रास्ते का गाटा संख्या 291 चक है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया गया था, 286 भोलानाथ सिंह का चक है, जिस पर उनका घर है, इस पर भी विपक्षियों ने कब्जा कर लिया था, इसके अलावा आसपास के कई चकों पर भी उन्होंने कब्जा कर रखा है। भोलानाथ इस पूरे मामले की साल-2019 से शिकायत कर रहे हैं, मंगलवार को भोलानाथ ने फिर से शिकायत की थी, इसके बाद आज टीम मौके पर पहुंची थी।

भोलानाथ ने बताया कि मेरे खेत तक जाने वाले रास्ते और अन्य कई सरकारी जमीन पर उदयभान सिंह और अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है, इसको हटाने के लिए राजस्व टीम गई थी, उन लोगों ने मुझे भी मारा और टीम पर हमला किया, उदयभान सिंह, उनके भाई तेजभान और 5 बहनों और बेटियों ने हमला किया है।

एडीएम बोले- टीम के साथ अभद्रता की गई :-
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया- आज गौरीगंज तहसील की एसडीएम अपनी टीम के साथ माधोपुर गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने गई थी, इस दौरान टीम के साथ अभद्रता की गई, गांव की महिलाओं और पुरुषों ने गाड़ियों पर पथराव किया है, इसमें हमारी टीम की नायब तहसीलदार, लेखपाल, एसडीएम की चोटें आई हैं, लोगों की पहचान की जा रही है।

पांच लोगों को लिया गया हिरासत में :-
ASP शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा- आज तहसील सदर की राजस्व टीम गौरीगंज वार्ड नंबर 13 में भूमि विवाद के निपटारा के संबंध में गई थी, जहां मौके पर मौजूद महिलाओं ने राजस्व टीम के साथ अभद्रता की, सरकारी काम में बाधा डाली गई,
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेखपाल कुलदीप यादव तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मामले में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: