मुरादाबाद: पहले महिला से 1.14 करोड़ की ठगी, फिर सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान :

मझोला थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला को अधिक मुनाफा कराने का झांसा देकर सहकर्मियों ने 1.14 करोड़ रुपये हड़प लिए, इसके बाद आरोपियों ने महिला को न मुनाफा दिया और न ही रकम लौटाई, पीड़िता ने रकम के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे एक मकान में रकम वापस करने का झांसा देकर बुला लिया।

जहां कोल्डडि्रंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, पीड़ित महिला मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है, उसने दर्ज कराए केस में बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती है।

इस कंपनी में ठाकुरद्वारा के बड़ा बाजार निवासी रोहित सैनी, तरुण और डिलारी अब्दुल्लापुर पूर्वी निवासी सुमित कुमार भी काम करते हैं, आरोपी रोहित ने महिला को झांसा दिया कि वह कंपनी में रकम लगा दें, इसमें उसे बड़ा मुनाफा होगा, इसके बाद पीड़िता ने अपनी, रिश्तेदारों और परिचितों की रकम कंपनी में लगा दी।

पीड़िता का कहना है कि वह रोहित और उसके साथियों को करीब 1.14 करोड़ दे चुकी है, रकम लेने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को न तो मुनाफा दिया और न ही उसकी मूल रकम वापस की, पीड़िता ने आरोपी पर रकम देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन आरोपी ने उसे रकम वापस देने के बहाने एक मकान में बुला लिया, यहां आरोपी ने उसे कोल्डडि्रंक पिला दी, जिससे बाद वह बेहोश हो गई, इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने होश में आने पर विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: