नौतनवां में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

नौतनवां में रानी साड़ी सेंटर में आग, लाखों का माल स्वाहा :

महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे के पड़ाव क्षेत्र में स्थित “रानी साड़ी सेंटर” में देर रात आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग घबरा गए, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान में विभिन्न प्रकार की साड़ियों और कपड़ों का बड़ा स्टॉक मौजूद था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक क्षति हुई है, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, दुकानदार और आसपास के व्यापारी वर्ग में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: