गायब हुई 2 नाबालिक लड़कियां मिलीं

महराजगंज में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से रहस्यमय परिस्थितियों मे दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी, परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई और उसकी तलाश के लिए गुहार लगाई थी।

मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज लिया था, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लड़की को बरामदगी के लिए छानबीन शुरु कर दी, पुलिस ने क्षेत्र के जमुई कला मोड़ के समीप से दोनों लड़कियों सकुशल बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए वन स्टाप सेंटर में दाखिल करा दिया।

मिलीं जानकारी के मुताबिक ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी दो नाबालिग लड़कियां बीते 2 मई की सुबह 11 बजे अपने घर से एक साथ रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी, परिजन रिश्तेदारी समेत क्षेत्र में काफी खोजबीन किये, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, परिजनों को अनहोनी होने का भय सताने लगा और चिंताएं बढ़ गई, ऐसे में पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस प्रशासन को एक लिखित तहरीर दिया था, मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी, और दोनो‌ लड़कियां को सकुशल बरामद कर लिया।

  • Related Posts

    भारत-फ्रांस के बीच सबसे बड़े रक्षा सौदे की तैयारी:
    • January 17, 2026

    नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा जल्द ही साकार हो सकता है। रक्षा मंत्रालय फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अहम…

    Continue reading
    मोहन भागवत का दावा, भारत की पहचान हिंदू राष्ट्र के रूप में रहेगी:
    • January 11, 2026

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता, उनके…

    Continue reading

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: