लखनऊ: चलती AC बस में लगी आग

लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती AC बस में आग लग गई, हादसे में 5 यात्रियों की बुरी तरह जलकर मौत हो गई, मृतकों में मां-बेटी, भाई-बहन और एक युवक है, बस में करीब 80 यात्री थे, स्लीपर बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी।

हादसा सुबह 4.30 बजे के करीब आउटर रिंग रोड पर मोहनलालगंज के पास हुआ, उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे, यात्रियों ने बताया कि बस में अचानक धुआं भरने लगा और लोगों को कुछ समझ नहीं आया, कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं।

बस के अंदर भगदड़ मच गई, ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए, ड्राइवर की सीट के पास एक एक्स्ट्रा सीट लगी थी, इस वजह से यात्रियों को नीचे उतरने में असुविधा हुई, भगदड़ की वजह से कई यात्री फंसकर गिर गए, आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक पूरी बस जल चुकी थी, दमकल ने करीब 30 मिनट में आग बुझाई, टीम अंदर पहुंची, तो जले हुए 5 लोगों के शव मिले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचान पाना मुश्किल था, और दो बच्चों के शव सीट पर थे, जबकि दो महिलाओं और युवक का शव सीट के बीच में पड़ा था, लॉकेट और कड़ों से बच्चों की पहचान हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से चलती बस में आग लगी, इमरजेंसी गेट भी नहीं खुला, इस वजह से पीछे बैठे लोग फंसे रह गए, बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर थे, हालांकि, कोई सिलेंडर फटा नहीं।

  • Related Posts

    सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे, देशभर में BJP-NDA मनाएगा खास दिन:
    • October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका राजनीतिक…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading