महराजगंज में डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा; राजस्व वसूली बढ़ाने और अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चयन के निर्देश:

महराजगंज में डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा; राजस्व वसूली बढ़ाने और अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चयन के निर्देश :

महराजगंज ; कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत जिले में चल रहे राजस्व और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए, उन्होंने तहसीलवार रिकवरी सर्टिफिकेट का मिलान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि राजस्व रैंकिंग में गिरावट को रोका जा सके।

अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल विवादरहित भूमि का ही चयन किया जाए, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष बल दिया।

स्टांप एवं पंजीयन विभाग को निर्देशित किया गया कि 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाली नई सर्किल दरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, उन्होंने लोगों को 30 जून 2025 तक पुरानी दरों पर पंजीकरण कराने की सलाह दी।

बैठक में कुछ विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि अगली बैठक में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों को नामित कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, सभी एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?