बारिश के लिए अनूठी परंपराः महिलाओं ने पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया, गाए कजरी गीत

बारिश के लिए अनूठी परंपरा: महिलाओं ने पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया, गाए कजरी गीत :

महराजगंज (नौतनवा) :
जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बारिश की कमी से परेशान नागरिकों ने पारंपरिक आस्था का सहारा लिया, नौतनवा कस्बे में महिलाओं ने वर्षा के देवता इंद्र को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखी परंपरा निभाई — जिसके तहत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता गुड्डू खान को कीचड़ और पानी से नहलाया गया।

क्या है यह परंपरा…?
स्थानीय मान्यता है कि यदि गांव या कस्बे के मुखिया को कीचड़ से नहलाया जाए तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और जल्द ही वर्षा होती है, इसी मान्यता के तहत रविवार को महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए गुड्डू खान के आवास का रुख किया और परंपरा अनुसार उन्हें कीचड़-पानी से नहलाया।

कैसे हुआ आयोजन…?
कई महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर कजरी गीत गाते हुए पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के घर पहुंचीं, वहां उन्होंने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से पकड़ा, ज़मीन पर लिटाया और कीचड़ तथा पानी उड़ेलकर यह रस्म निभाई, आयोजन के दौरान महिलाएं लगातार कजरी गीतों के माध्यम से इंद्रदेव से वर्षा की प्रार्थना करती रहीं।

गुड्डू खान ने क्या कहा?

गुड्डू खान ने कहा, “यह परंपरा हमारे समाज की सांस्कृतिक विरासत है, पहले के समय में राजा-महाराजाओं पर भी ऐसी ही रस्में की जाती थीं, यदि इससे इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और जनता को राहत मिलती है, तो मैं हर साल यह रस्म निभाने को तैयार हूं।”

श्रद्धा और हास्य का मिला-जुला दृश्य :
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस परंपरा के बाद बारिश होती है, इस बार भी उन्हें इसी परंपरा से उम्मीद बंधी है, आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोगों को श्रद्धा और हास्य दोनों का अनुभव हो रहा है, यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गर्मी से राहत की सामूहिक प्रार्थना में भी बदल गया।

अब सभी की निगाहें इंद्रदेव की कृपा पर टिकी हैं — क्या यह अनूठी परंपरा इस बार भी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी?

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: