महराजगंज: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश – एएनएम कल तक ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का डेटा करें अपलोड :

महराजगंज: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश – एएनएम कल तक ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का डेटा करें अपलोड :

महराजगंज ; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सदर ब्लॉक की स्वास्थ्य विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता चिकित्साधीक्षक डॉ. के.पी. सिंह ने की, बैठक में एएनएम को निर्देश दिए गए कि वे गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अगले दिन तक अपलोड करें।

डॉ. सिंह ने सभी एएनएम को VHND (Village Health Nutrition Day) सत्रों के दौरान ई-कवच और युवीन पोर्टल पर नियमित लॉगिन करने की भी हिदायत दी, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सटीक रूप से संचालित हो सकें।

टीकाकरण पर विशेष जोर :
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भगवत सिंह ने कहा कि जिन बच्चों ने एक वर्ष तक पेंटावेलेंट टीका नहीं लिया है, उन्हें जीरो डोजर की श्रेणी में रखा जाएगा, उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की 11 महत्वपूर्ण वैक्सीन की भी जानकारी दी।

जुलाई में दस्तक अभियान :

बैठक में बताया गया कि जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण हेतु “दस्तक अभियान” चलाया जाएगा, इसके अंतर्गत गांवों में प्रधान और अध्यापकों के सहयोग से जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी।

स्वास्थ्य पहचान और स्क्रीनिंग पर जोर :
बीपीएम श्री सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों की आभा ID (ABHA ID) बनवाना अनिवार्य है, साथ ही आशा डायरी के माध्यम से हेड काउंट सर्वे की जांच और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की NCD (Non-Communicable Disease) स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यूनिसेफ की भूमिका :

यूनिसेफ की बीएमसी श्रीमती रिमझीम कसौधन ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी :

बैठक में GAVI संस्था की बीएमसी पूजा, WHO मॉनिटर पवन गुप्ता, यूनिसेफ प्रतिनिधियों सहित कई एएनएम उपस्थित रहीं। इनमें अनुराधा सिंह, साधना मद्देशिया, वंदना भारती, पुनीता, रागिनी चौधरी, प्रतिमा, पुष्पा, अनीता यादव, बबीता यादव, मंजू यादव, मधु, विजयलक्ष्मी राय, रेखा, पूनम आदि प्रमुख रहीं।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: