पाकिस्तानी कपल भारत में अवैध एंट्री और रेगिस्तान में मौत

पाकिस्तानी कपल की भारत में अवैध एंट्री और रेगिस्तान में दर्दनाक मौत – सामने आई पूरी कहानी

हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रेगिस्तान में एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी, जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि दोनों पाकिस्तान के नागरिक थे, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुट गईं कि वे भारत कैसे पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई।

अब मृतकों के परिजनों ने इस घटना की पूरी कहानी साझा की है, बताया गया है कि दोनों पाकिस्तानी युवक-युवती रास्ता भटक कर जैसलमेर के सादेवाला गांव के पास सीमा पार कर आए थे, यहां रेगिस्तान में पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन से दोनों की मौत हो गई।

कौन थे ये दोनों युवक-युवती :
मृतक 17 वर्षीय रवि कुमार और शांति बाई पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले की बीरपुर माथेलो तहसील के निवासी थे, परिजनों के अनुसार, दोनों बाइक से अपने गांव से रवाना हुए थे, उनके पास एक बैग और पानी की 5 लीटर की केन थी।

रास्ते में वे नूरफकीर (या नूरपुरी) दरगाह पहुंचे, जो भारत-पाक सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर है, वहां उन्हें किसी ने रोका, तो उन्होंने दरगाह में हाजिरी देने की बात कही और आगे बढ़ गए, इसके बाद वे सीमा पार कर भारत की ओर आ गए, बताया जा रहा है कि उनका गांव दरगाह से लगभग 30 किलोमीटर दूर था।

अंत दुखद रहा :
सीमा पार कर वे जैसलमेर के सादेवाला गांव के पास भारतीय सीमा में दाखिल हो गए, लेकिन रेगिस्तानी इलाके में रास्ता भटक गए, वहां न तो पानी था और न ही कोई मदद मिल सकी, डिहाइड्रेशन और गर्मी की वजह से दोनों की जान चली गई।

यह घटना भारत-पाक सीमा की सुरक्षा और मानवता दोनों पर कई सवाल खड़े करती है, फिलहाल, भारतीय एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: