ग्राम मिश्रौलिया के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया गया, राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय आदेश का पालन :

ग्राम मिश्रौलिया के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया गया, राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय आदेश का पालन :

महराजगंज (फरेन्दा), 11 जुलाई 2025 — तहसील फरेन्दा के ग्राम मिश्रौलिया (टोला – लोहरसन) स्थित राजस्व अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण को राजस्व विभाग द्वारा विधिसम्मत ढंग से हटाया गया, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-67 के अंतर्गत योजित वाद संख्या टी202405470406035 में पारित आदेश के अनुपालन में संपन्न की गई।

राजस्व अभिलेखों के अनुसार, आराजी संख्या 788, रकबा 0.091 हे० में से 0.008 हे० भूमि खेल मैदान के रूप में दर्ज है, दिनांक 25 जुलाई 2024 को प्रस्तुत लेखपाल रिपोर्ट में इस भूमि पर श्रीमती अमरावती पत्नी श्री झिनक द्वारा कच्चा निर्माण व टीन शेड स्थापित कर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि की गई थी।

न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश

कार्यालय तहसीलदार फरेन्दा, जनपद-महराजगंज (आदेश)

प्रशासन द्वारा आरसी प्रपत्र-20 निर्गत कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तामील की गई, प्रतिवादी द्वारा 17 फरवरी 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से आपत्ति दाखिल करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, किंतु निर्धारित समयावधि में कोई विधिक आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई।

राजस्व न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत 29 मई 2025 को पारित निर्णय में प्रतिवादी के कब्जे को अवैध घोषित करते हुए संबंधित भूमि से बेदखली के आदेश पारित किए गए, पत्रावली में यह भी उल्लेखित है कि प्रतिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वैकल्पिक आवास स्वीकृत हो चुका है।

“न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार फरेन्दा की अध्यक्षता में गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया तथा भूमि को पुनः खेल मैदान के रूप में सुरक्षित किया”।

हटाये गए अतिक्रमण की तस्वीरें :–

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: