एयर इंडिया बोइंग 787-8 हादसा – टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हुए दोनों इंजन, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एयर इंडिया बोइंग 787-8 हादसा – टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हुए दोनों इंजन, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा :

12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजन अपने आप बंद हो गए थे, जिससे गंभीर दुर्घटना की नौबत आ गई।

AAIB की 15 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, विमान सुबह करीब 08:08 बजे 180 नॉट्स की अधिकतम इंडिकेटेड एयरस्पीड (IAS) तक पहुंच चुका था, उसी समय इंजन-1 और इंजन-2 के फ्यूल कट-ऑफ स्विच — जो सामान्यतः ‘RUN’ पोजिशन में रहते हैं — एक-एक सेकंड के अंतर से अचानक ‘CUTOFF’ पोजिशन में चले गए, इससे इंजन को ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई और दोनों इंजनों की N1 और N2 रोटेशन स्पीड तेजी से गिरने लगी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया, “तुमने इंजन क्यों बंद किए?” जवाब में दूसरा पायलट कहता है, “मैंने कुछ नहीं किया।” दोनों पायलटों द्वारा किसी भी कार्रवाई से इनकार करने से यह घटना और रहस्यमय हो गई है।

AAIB अब यह जांच कर रहा है कि क्या यह तकनीकी खराबी थी, सॉफ्टवेयर/सिस्टम ग्लिच, या फिर किसी बाहरी हस्तक्षेप का परिणाम।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: