उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने की पहल – महराजगंज में 15 दिनों तक खाद दुकानों का होगा सघन निरीक्षण

उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने की पहल – महराजगंज में 15 दिनों तक खाद दुकानों का होगा सघन निरीक्षण :

महराजगंज, 14 जुलाई : किसानों को समय पर और उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को सख्त निगरानी में लेने का निर्णय लिया है, इसके तहत आगामी 15 दिनों तक जिलेभर की खाद दुकानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन कम से कम दो खाद विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें, प्रत्येक निरीक्षण की रिपोर्ट उसी दिन शाम 5 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।

निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं :

  • स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर का मिलान
  • स्टॉक बोर्ड एवं रेट लिस्ट की अद्यतन स्थिति
  • किसानों को कैश मेमो की अनिवार्यता
  • पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और भौतिक स्टॉक में समानता
  • विक्रेता के पास वैध उर्वरक विक्रय लाइसेंस की उपलब्धता

इसके अलावा खाद की बिक्री केवल खतौनी, जोतबही और आधार के आधार पर ही की जाएगी और प्रत्येक लेन-देन पॉस मशीन से अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

प्रशासन की यह पहल ओवररेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी और तस्करी जैसी समस्याओं पर अंकुश लगाने में सहायक होगी, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को न तो खाद की कमी का सामना करना पड़े और न ही निर्धारित दर से अधिक मूल्य देना पड़े—यही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: