दिल्ली में सिलाई से शुरू किया जीवन, अब लड़कियों की तस्करी और नेपाल कनेक्शन की जांच में फंसा मोहर्रम :

दिल्ली में सिलाई से शुरू किया जीवन, अब लड़कियों की तस्करी और नेपाल कनेक्शन की जांच में फंसा मोहर्रम :

“मोहर्रम का नेपाल कनेक्शन खंगाल रही पुलिस”

महराजगंज (निचलौल)
बूढ़ाडिह कला गांव निवासी मोहर्रम उर्फ राहुल खान, जो कभी दिल्ली में सिलाई का कार्य कर जीवन यापन करता था, अब मानव तस्करी के गहरे जाल में फंस चुका है, अमीरी की चाह में वह कथित रूप से लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ गया, दिल्ली से लौटने के बाद उसने निचलौल में चिकन की दुकान खोल ली ताकि अपने असली मंसूबों को छुपा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहर्रम का नेटवर्क सीमावर्ती देश नेपाल तक फैला हुआ है, उसके कई सहयोगी नेपाल में सक्रिय हैं, जिनके जरिये वह वहां की युवतियों को झांसा देकर भारत लाता था, बातचीत के माध्यम से उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी को बदतर बना देता था।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली प्रवास के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति सन्नी से हुई थी, जिसके संपर्क में आने के बाद मोहर्रम ने इस गैरकानूनी धंधे में कदम रखा।

फिलहाल पुलिस, नेपाल से उसके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास कर रही है।

मोहर्रम के परिवार में उसकी पत्नी नसीबून निशा और तीन बेटियां हैं, जो गांव में ही रह रही हैं।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: