सर्वे रिपोर्ट का खुलासा – गाली-गलौज में दिल्ली सबसे आगे :

सर्वे रिपोर्ट का खुलासा – गाली-गलौज में दिल्ली सबसे आगे,महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा पर चिंता :

नई दिल्ली ;
एक ताज़ा सर्वेक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि देश की राजधानी दिल्ली गाली-गलौज के मामलों में शीर्ष स्थान पर है, रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में लोग सबसे अधिक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, खासकर महिलाओं से जुड़े रिश्तों—मां, बहन और बेटी—को लेकर अभद्र भाषा का चलन बेहद आम हो गया है।

यह सर्वे ‘सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन’ के संस्थापक और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के प्रोफेसर डॉ. सुनील जागलान द्वारा किया गया, सर्वे के अनुसार, दिल्ली के लोगों के लिए गाली देना एक आदत बन चुकी है और वे अक्सर छोटी-छोटी बातों पर भी अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।

दिल्ली के साथ-साथ इस सूची में पंजाब, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों के नाम भी शामिल हैं, जहाँ अभद्र भाषा का चलन चिंताजनक रूप से बढ़ा है, यह प्रवृत्ति न केवल सामाजिक शिष्टाचार पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रभावित करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गाली-गलौज की आदतें न केवल सार्वजनिक व्यवहार को प्रभावित करती हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं पर भी गलत असर डालती हैं, इस पर रोकथाम के लिए जन-जागरूकता, परिवार और स्कूलों में मूल्यों की शिक्षा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी जैसे कदम जरूरी हैं।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: