उत्तम नगर मर्डर केस – पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, पहले दी नींद की गोलियां फिर करंट देकर मार डाला :

उत्तम नगर मर्डर केस – पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, पहले दी नींद की गोलियां फिर करंट देकर मार डाला :

दिल्ली के उत्तम नगर में करण देव की मौत के पीछे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, पुलिस जांच में पता चला है कि करण की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी — और यह साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही रची थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले पति को नींद की गोलियां दीं, फिर करंट देकर उसकी जान ले ली, इस पूरी वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल था, जब पुलिस ने महिला का मोबाइल खंगाला, तो पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

घटना 13 जुलाई की है, जब करण देव को घर में करंट लग गया था, परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, शुरुआत में परिजन इसे दुर्घटना मान बैठे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने एहतियातन पोस्टमार्टम कराया।

मामले ने तब मोड़ लिया जब करण का भाई कुणाल 16 जुलाई को पुलिस के पास पहुंचा और हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच तेज की और मृतक की पत्नी पर शक गहराता गया, हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कबूल किया कि उसका एक प्रेमी है और उसी के साथ मिलकर उसने इस हत्या को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: