सावन में सुरक्षा कड़ी, इटहिया शिव मंदिर पर DM-SP का निरीक्षण, 28 CCTV, महिलाओं पर खास नजर:

सावन में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, महराजगंज के इटहिया शिव मंदिर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, लगे 28 सीसीटीवी, महिला श्रद्धालुओं पर खास नजर :

महराजगंज ; सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का निरीक्षण किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, भीड़ प्रबंधन के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ निचलौल से मेले की तैयारियों की जानकारी ली, साथ ही, ठूठीबारी थानाध्यक्ष को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों को भी संज्ञान में लिया गया, निरीक्षण में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी निचलौल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: