सिद्धार्थनगर में फल विक्रेता, पुत्र और साले पर जानलेवा हमला, चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, व्यापारियों में रोष :

सिद्धार्थनगर में फल विक्रेता, पुत्र और साले पर जानलेवा हमला, चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, व्यापारियों में रोष :

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश – शहर के परसा शाह आलम क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक फल और जूस की दुकान पर बैठे दुकानदार, उसके पुत्र और साले पर चार अज्ञात युवकों ने अचानक हमला कर दिया, इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दुकान से आम उठाने पर हुआ विवाद, फिर मारपीट में बदला मामला :
घटना रात लगभग 8 बजे की है, फल विक्रेता लक्ष्मीकांत मौर्य अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी चार युवक वहां पहुंचे और बिना अनुमति लिए आम उठाकर जाने लगे, जब लक्ष्मीकांत और उनके साले अमरनाथ ने विरोध करते हुए पैसे मांगे, तो युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अमरनाथ पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए पिता-पुत्र भी बने शिकार :
झगड़ा बढ़ता देख लक्ष्मीकांत और उनका बेटा राज मौर्य बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन हमलावरों ने उन दोनों को भी बेरहमी से पीट दिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास लाठी-डंडे और लोहे की रॉड जैसी हथियारनुमा वस्तुएं थीं।

घायलों की हालत गंभीर, क्षेत्र में तनाव :
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है, लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जल्द होगी गिरफ्तारी :
थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर बुधवार दोपहर प्राप्त हुई है, चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: