छात्रसंघ समागम को सफल बनाने के लिए महाराजगंज में तैयारी बैठक संपन्न :

महराजगंज | Updates

छात्रसंघ समागम को सफल बनाने के लिए महाराजगंज में तैयारी बैठक संपन्न :

तीन सूत्रीय मांगों पर बना सहमति का केंद्र बिंदु :
आगामी 27 जुलाई को गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित नेपाल क्लब में प्रस्तावित छात्रसंघ समागम समारोह की तैयारी को लेकर महाराजगंज सदर ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के महाराजगंज प्रभारी श्री संतोष मणि त्रिपाठी ने की, आयोजन समिति की ओर से डॉ. पवन कुमार एवं श्री गौरव पांडेय विशेष रूप से गोरखपुर से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में समागम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई तथा तीन प्रमुख मांगों को समारोह में केंद्र में रखने का निर्णय लिया गया:

  • छात्रसंघ चुनावों की तत्काल बहाली ।
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग ।
    छात्रहित से जुड़े मुद्दों—जैसे छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी, छात्रवृत्ति, रोजगार अवसरों की उपलब्धता और विश्वविद्यालयों में पारदर्शी प्रशासन की व्यवस्था।
    बैठक में मौजूद पूर्व छात्र नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने छात्र राजनीति के लगातार हो रहे ह्रास, विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक वातावरण के क्षरण और युवाओं की भागीदारी में कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने समागम को छात्र चेतना जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कृष्ण गोपाल जायसवाल, नरेंद्र खरवार, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, संतोष प्रताप, राजन पांडे, प्रणय गौतम, अनिल जोशी, अमरजीत साहनी, प्रदीप कुमार (उपाध्यक्ष), सुनील त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडे, राममिलन, त्रिपुरारी मिश्रा, शैलेश पटेल एवं दलजीत सिंह।
अंत में, बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने छात्र राजनीति के पुनर्जीवन और छात्रहित के मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: