सिद्धार्थनगर में बारिश की कमी से धान की फसल पर संकट के बादल, किसानों ने की सूखा घोषित करने की मांग :

सिद्धार्थनगर में बारिश की कमी से धान की फसल पर संकट के बादल, किसानों ने की सूखा घोषित करने की मांग :

भारतभारी (सिद्धार्थनगर) : सावन का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, लगातार बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं और धान की फसल सूखने की कगार पर है, इससे किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

स्थानीय किसानों शिव कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद हुसैन, अहमद अली और पप्पू ने बताया कि यदि अगले दो-तीन दिन में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, तो उनकी पूरी फसल चौपट हो जाएगी, उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही खाद, बीज और मजदूरी पर भारी खर्च कर दिया है, कई किसानों ने खेती के लिए सहकारी समितियों और निजी साहूकारों से कर्ज भी ले रखा है, अब अगर फसल बर्बाद होती है, तो उनका कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

खेती की हालत चिंताजनक :
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई, तो खेतों की नमी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और दोबारा बुआई कर पाना भी संभव नहीं होगा, इससे न केवल किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में खाद्यान्न संकट की भी आशंका बढ़ जाएगी।

प्रशासन से मांगी राहत :
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र को सूखा प्रभावित घोषित किया जाए और डीजल अनुदान के साथ-साथ वैकल्पिक सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएं, उनका कहना है कि ट्यूबवेल और पंपिंग सेट से सिंचाई के लिए डीजल बेहद महंगा पड़ता है, ऐसे में सरकार को तत्काल राहत कदम उठाने चाहिए।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी से बढ़ी चिंता :
मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट पूर्वानुमान न आने के कारण किसानों की बेचैनी और बढ़ गई है, यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो भारतभारी क्षेत्र एक गंभीर कृषि संकट की ओर बढ़ सकता है।

ग्रामीणों की अपील :
किसानों ने जिलाधिकारी और कृषि विभाग से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है ताकि समय रहते आवश्यक मदद मिल सके और फसल बचाई जा सके।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *