सिद्धार्थनगर – बांसी में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक :

सिद्धार्थनगर – बांसी में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक :

बांसी (सिद्धार्थनगर), 25 जुलाई 2025 :
शहर के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई, यह गोदाम राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित है, जहां से आग की तेज़ लपटें और घना धुआं उठता देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया, दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है, आग इतनी विकराल थी कि गोदाम में रखा टेंट, कपड़े, सजावट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये मूल्य की सामग्री के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, प्रशासन और दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?