प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी गठित, पत्रकारों में उत्साह का माहौल :

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी गठित, पत्रकारों में उत्साह का माहौल :

महराजगंज | जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, इस मौके पर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गठन के दौरान अमित त्रिपाठी को अध्यक्ष, शत्रुंजय सिंह रैकवार को उपाध्यक्ष तथा आशिष सोनी को महामंत्री चुना गया, वहीं, संरक्षक मंडल की ओर से मनोज चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, बृजेश कुमार पाण्डेय और अमितेश त्रिपाठी ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नवगठित टीम में बृजेश गुप्ता को संगठन मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और अनुज शुक्ला को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है, सदस्य पद पर जेडी खान, अंगद शर्मा, सर्वेश गुप्ता, राजेश पाण्डेय और शिव दयाल गिरी को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि वे पत्रकारों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और प्रेस क्लब को एक समर्पित मंच बनाएंगे।

उपाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह रैकवार ने पत्रकारों को समाज का प्रहरी बताते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बनेगा, संरक्षक राहुल त्रिपाठी ने कार्यकारिणी से निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओंकार पटेल, अमितेश गुप्ता, इनामुल्लाह खान, संदीप निगम, कृपा शंकर, उमेश चौरसिया, रोहित कन्नौजिया, अमृत जायसवाल, आनंद पांडेय, बृजेन्द्र पांडेय समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading
    मिशन शक्ति को मिली नई रफ्तार, खाकी पहनकर देश सेवा को तैयार यूपी की 986 बेटियां:
    • April 26, 2026

    लखनऊ (न्यूज़ ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित ‘दीक्षांत परेड समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा:
    दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया:
    भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश, आसमान से बरस रही आग: