चोरी की कोशिश में युवक रंगेहाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर किया पुलिस के हवाले, दूसरा चोर फरार :

सिद्धार्थनगर। लोटन थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार देर रात पशु चोरी की नीयत से घुसे दो चोरों में से एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना रात करीब 1:30 बजे की है, जब दोनों आरोपी गांव में बकरी चोरी की फिराक में घूम रहे थे। सतर्क ग्रामीणों ने शोर मचाकर एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को बिजली के खंभे से बांध दिया और लोटन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

तहरीर न मिलने से पुलिस पर कार्रवाई की तलवार लटकी :
लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक किसी ग्रामीण की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जिससे कार्रवाई की प्रक्रिया अटकी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में गांव और आसपास के इलाकों में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी के चलते ग्रामीण रात में पहरा दे रहे थे। शनिवार रात जैसे ही दो संदिग्ध युवक खेतों और घरों के पास मंडराते नजर आए, ग्रामीणों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: