मरीजों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महराजगंज के दो निजी अस्पतालों पर सीएमओ ने दिए जांच के आदेश :

महराजगंज जिला मुख्यालय के दो नामी निजी अस्पताल—गोल्ड हॉस्पिटल और जनता हॉस्पिटल—एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इन पर आरोप है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय और एमसीएच विंग में आने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर अपने अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

इस गंभीर प्रकरण पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ और झोलाछापों पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी को सौंपी है।

सीएमओ कार्यालय से जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों अस्पतालों के दलाल सरकारी अस्पतालों में सक्रिय हैं और वहां आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कराने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं। आरोप है कि भर्ती के बाद मरीजों से मनमानी फीस वसूली जाती है, जिससे गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

अस्पतालों का औचक निरीक्षण और दलाल नेटवर्क की जांच के निर्देश :
जांच अधिकारियों को दोनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने, मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर इलाज, फीस और दस्तावेजों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि अस्पतालों में कोई अवैध रेफरल सिस्टम या दलालों का संगठित नेटवर्क तो नहीं सक्रिय है।

सीएमओ डॉ. शुक्ला ने कहा है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें अस्पतालों का पंजीकरण रद्द करना, भारी आर्थिक दंड लगाना और दलालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई शामिल है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: