महराजगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भव्य तैयारी: तीन चरणों में लहराएगा जन-जन का तिरंगा, डीएम ने कहा- “हर घर से उठे एक ही स्वर, वंदे मातरम्” :

महराजगंज। तिरंगे की शान, हर दिल का अभिमान… इसी भावना के साथ महराजगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया— “यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, देशभक्ति का उत्सव है, इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।”

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक

जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिससे हर वर्ग, हर पीढ़ी का सीधा जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा।

पहला चरण (8 अगस्त तक): स्कूलों में उमड़ेगा देशभक्ति का रंग :
अभियान की शुरुआत विद्यालयों से होगी, जहां नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर युवा छात्र-छात्राएं तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, रंगोली सजावट, वाल पेंटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश देंगे। डीएम ने शिक्षा विभाग को इन आयोजनों की तैयारी में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।

दूसरा चरण (9-12 अगस्त): तिरंगे की गूंज में झूमेगा जनमानस :
दूसरे चरण में जिले भर में ‘तिरंगा मेला’ और ‘म्यूजिकल कंसर्ट’ का आयोजन होगा, जहां तिरंगे के गौरवशाली इतिहास और बलिदानों की कहानियाँ गीतों और प्रदर्शनी के माध्यम से हर दिल तक पहुँचेंगी। काकोरी शताब्दी समापन वर्ष और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

तीसरा चरण (13-15 अगस्त): जब पूरा जिला कहेगा – मैं भारत हूं :
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से 15 अगस्त तक महराजगंज तिरंगे के रंग में डूब जाएगा। बैंड वादन, विशाल रैलियां, भवनों की सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जगह-जगह ‘तिरंगा सेल्फी प्वाइंट’ बनाए जाएंगे। हर नागरिक को harghartiranga.com पर अपनी तिरंगा सेल्फी साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति की बयार बहे।

“तिरंगे से हमारा रिश्ता केवल कपड़े का नहीं, यह हमारी आत्मा का प्रतिबिंब है।”
डीएम ने कहा कि इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों, योजनाओं के लाभार्थियों, छात्रों और आमजन की सबसे बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यह महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-जन का उत्सव बन जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एडीएम नवनीत गोयल, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: