IAS छुप-छुपकर घूरता, रात में वीडियो कॉल करता है, महिला अफसरों का फटकार—”घंटों ऑफिस में बिठाकर करता है उत्पीड़न” :

IAS छुप-छुपकर घूरता, रात में वीडियो कॉल करता है, महिला अफसरों का फटकार—”घंटों ऑफिस में बिठाकर करता है उत्पीड़न” :

नोएडा के GST ऑफिस में तैनात IAS संदीप भागिया पर महिला कर्मचारियों ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं—यौन शोषण, उत्पीड़न, अमानवीय व्यवहार और सत्ता के दुरुपयोग का। पीड़ित महिला अफसरों ने सीएम योगी से सीधी शिकायत की है और पीएम मोदी को भी पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा लेटर

गुलामों जैसा व्यवहार, धमकी, गंदी भाषा :
शिकायत पत्र में लिखा है—करीब 4 महीने पहले संदीप भागिया ने नोएडा जोन में अपर आयुक्त का पद संभाला और तब से महिला अधिकारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार शुरू हो गया। बातचीत में गंदी भाषा, अपशब्द और धमकियां—”बर्बाद कर दूंगा”, “नौकरी खा जाऊंगा”, “कटोरा पकड़ा कर बाहर कर दूंगा”—ये उनके रोज़ के डायलॉग बन गए हैं।

वीडियो बनाना, घूरना और रात में कॉल करना :
महिला अफसरों का आरोप है—भागिया घंटों ऑफिस में बैठाकर या खड़ा करके घूरते रहते हैं, चोरी-छुपे वीडियो बनाते हैं और देर रात तक वीडियो कॉल करते हैं। विरोध करने पर झूठे केस में फंसाकर सस्पेंड करवाने की धमकी देते हैं।

लेटर PMO सहित 12 अन्य जगहों पर भी भेजा गया है

काम में लापरवाही के फर्जी आरोप :
उनपर सूचना लीक करने और लापरवाही के झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने का आरोप है। अफसरों का कहना है—”जब पीएम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं, वहीं भागिया जैसे अधिकारी हमारी अस्मिता को कुचल रहे हैं।”

मांग—स्वतंत्र जांच और कड़ी कार्रवाई :
पत्र में सीएम से अपील की गई है कि पूरे मामले की गोपनीय जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या राज्य महिला आयोग से कराई जाए, ताकि भागिया के ‘घिनौने कृत्य’ की सच्चाई सामने आ सके।

भागिया का जवाब—सारे आरोप बेबुनियाद :
संदीप भागिया का कहना है—”जीएसटी चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए सख्ती की जा रही है, प्रशासनिक कार्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं।”

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: