स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी-पुलिस की सख्त चेकिंग :

महराजगंज में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सोनौली सीमा पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सघन जांच अभियान चला रही हैं।

बस स्टैंड पर नेपाल आने-जाने वाले सभी यात्रियों की गहन तलाशी ली जा रही है। नो मैंस लैंड पर 22वीं वाहिनी एसएसबी के जवान नेपाल से आने वाले यात्रियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

सोनौली नगर के सार्वजनिक स्थानों, होटलों, लावारिस वाहनों और बस-टैक्सी स्टैंड पर डॉग स्क्वायड के साथ सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 66वीं वाहिनी एसएसबी और स्थानीय पुलिस सरहद पर चौकसी बढ़ाए हुए है।

हर आने-जाने वाले व्यक्ति का परिचय पत्र जांचने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। एसपी सोमेन्द्र मिना के अनुसार, सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों, पगडंडियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: