गोरखपुर में सपा का वार, रवि किशन पर समोसे वाला पोस्टर, बच्ची की मौत पर उठाए सवाल, BJP सांसद पर सीधा निशाना :

गोरखपुर में सपा का वार, रवि किशन पर समोसे वाला पोस्टर, बच्ची की मौत पर उठाए सवाल, BJP सांसद पर सीधा निशाना :

गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर बुधवार सुबह एक पोस्टर ने हलचल मचा दी, सपा नेता अविनाश तिवारी (जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड) ने बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन की समोसे के साथ फोटो लगाकर उन पर बड़ा हमला बोला। पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और चर्चा का केंद्र बन गया।

अंबेडकर चौक पर सपा नेता ने पोस्टर लगवाया

पोस्टर में लाल-हरे रंग की पृष्ठभूमि पर लिखा गया—
“गोरखपुर के ज्वलंत अतिगंभीर मुद्दा ‘आलू का समोसा’ सदन में उठाए जाने के बाद रवि किशन को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई।”
इसके नीचे तंज—”अगर गोरखपुर में जलजमाव पर ध्यान दिया होता, तो 8 वर्षीय आफरीन की जान बच सकती थी।”

जानिए पूरा मामला क्या है?

दरअसल, कुछ दिन पहले संसद में रवि किशन ने कहा था कि देशभर के होटल और ढाबों में खाने की मात्रा तय करने का कानून बने, मेन्यू में कीमत के साथ मात्रा भी लिखी जाए, और यह भी बताया जाए कि खाना किस तेल या घी में बना है। इसी बयान में उन्होंने समोसे का उदाहरण दिया था—जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

रवि किशन ने समोशे वाला मुद्दा सदन में उठाया था

गोरखपुर में लगे इस पोस्टर के ठीक पास बीजेपी नेताओं का रवि किशन को बधाई देता एक पोस्टर भी था। नतीजा—जो भी वहां से गुजरा, बिना रुके पोस्टर पढ़ने लगा। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने पोस्टर हटवा दिया, लेकिन पूरे शहर में इसकी चर्चा जारी है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: