महराजगंज में विभाजन की स्मृतियां हुईं ताज़ा, कैंडल मार्च, प्रदर्शनी और फिल्म से दी श्रद्धांजलि :

महराजगंज में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में विभाजन की दर्दनाक यादों को ताज़ा करने के लिए भव्य कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। यह मार्च छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सभागार तक पहुंचा, जहां विभाजन की पीड़ा और इतिहास को संजोए कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई।

मार्च में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में विभाजन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जहां उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभागार में विभाजन की त्रासदी को जीवंत कर देने वाली लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिकारियों ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मोमबत्तियां और प्लेकार्ड थामे प्रतिभागियों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा ली कि देश में कभी भी विभाजन जैसी दुखद घटना दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने मीडिया से कहा— “स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विभाजन से लाखों परिवार उजड़ गए थे, और यह कार्यक्रम उन स्मृतियों को संरक्षित रखने का प्रयास है।” इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया और पीडी राम दरश चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

~Advertisement



  • Related Posts

    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading
    मिशन शक्ति को मिली नई रफ्तार, खाकी पहनकर देश सेवा को तैयार यूपी की 986 बेटियां:
    • April 26, 2026

    लखनऊ (न्यूज़ ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित ‘दीक्षांत परेड समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा:
    दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया:
    भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश, आसमान से बरस रही आग: