नेपाल से लौट रहे भारतीय पर्यटकों की सुरक्षित वापसी, बॉर्डर पर प्रशासन ने खोला राहत कैंप :

नेपाल में राजनीतिक संकट और हिंसक घटनाओं के बीच भारतीय पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र और जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है, महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि बॉर्डर पर आने वाले हर यात्री को आवश्यक सहयोग मिले।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बॉर्डर पर पुख़्ता इंतज़ाम कराने के लिए प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए

सोनौली, ठुठीबारी और झुलनीपुर बॉर्डर से बड़ी संख्या में पर्यटक भारत लौट रहे हैं, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर मेडिकल टीम तैनात है, साथ ही गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन की ओर से लौट रहे पर्यटकों को चाय-नाश्ता, पीने का पानी और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रियों को भोजन, पानी, मेडिकल सहायता और मार्गदर्शन देने में जुटे हैं।

लखनऊ से लौट रहे यात्री संजय बरनवाल ने सोनौली बॉर्डर पर राहत महसूस करते हुए बताया कि यहां पहुंचते ही उन्हें चाय-नाश्ता और दवाएं मिलीं, प्रशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से उन्हें सुरक्षित और सहज महसूस हुआ।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के प्रयासों से प्रशासन और कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि नेपाल से लौट रहा कोई भी भारतीय पर्यटक मदद से वंचित न रहे।



  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: